Search

 
 
 

लातेहार : जिप अध्यक्ष ने स्वच्छता पखवाड़ा की शुरूआत की

 
Latehar: समाहरणालय के सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी और उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर स्वच्छता पखवाड़ा की शुरूआत की. मौके पर जिप अध्यक्ष ने अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों को साफ व स्वच्छ रखने की लोगों से अपील की. कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है. एक स्वच्छ परिवेश में ही मनुष्य स्वस्थ रह सकता है. वहीं उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप ने कहा कि स्वच्छता का संबंध हमारे स्वास्थ्य से है. एक स्वस्थ्य तन में ही स्वस्थ्य मन का निवास होता है. उन्होने बताया कि 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में स्वच्छता शपथ दिलायी गयी. खुद स्वच्छ रहने एवं दूसरों को स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की गयी. कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक महतो, जिले के सभी प्रमुख, उप प्रमुख व प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-raghuvar-das-reached-dhullu-mahatos-house-expressed-grief-over-mothers-demise/">धनबाद

: ढ़ुल्लू महतो के घर पहुंचे रघुवर दास, मां के निधन पर प्रकट किया शोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही