Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जिप उपाध्यक्ष ने सीएम को सौंपा ज्ञापन, डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

Balumath (Latehar): सीएम हेमंत सोरेन के दो दिवसीय लातेहार प्रवास के क्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने सीएम से मुलाकात की. उन्होने एक ज्ञापन सौंप कर बालtमाथ की कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. अनीता देवी ने बालूमाथ में डिग्री कॉलेज का निर्माण कराने, बालूमाथ को अनुमंडल का दर्जा देने, औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र खोलने, प्रखंड में एकलव्य विद्यालय की स्थापना कराने, जिले में विकास कार्य का संचालन जिला परिषद के माध्यम से कराया जाने, टोरी-शिवपुर रेलखंड में सवारी ट्रेनों का परिचालन कराये जाने, टोरी आरओबी का अविलंब निर्माण कराये जाने एवं डीआरडीए का पूर्ण रूप से जिला परिषद में विलय करने की मांग की. जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी सभी मांगों को गंभीरता से लिया है और सकारात्मक पहल करने आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-organization-honored-dr-drolia-for-the-rescue-work-in-the-fire/">धनबाद

: अग्निकांड में बचाव कार्य के लिए डॉ. ड्रोलिया को संस्था ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही