Search

 
 
 

लातेहार के बद्री प्रसाद कंबोडिया में होंगे सम्मानित

 
Latehar: भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता बद्री प्रसाद को कंबोडिया में सम्मानित किया जायेगा. लातेहार के सेटेलाइट शाखा के प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बद्री प्रसाद एलआइसी के शीर्ष कॉरपोरेट क्लब के सदस्य है. इस वर्ष कॉरपोरेट क्लब का सम्मेलन कंबोडिया में आयेाजित किया जा रहा है. यहां एलआईसी के सेंट्रल ऑफिस के वरीय अधिकारियों के द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बद्री प्रसाद पलामू प्रमंडल के एक मात्र अभिकर्ता है जो वर्ष 2014 से इस क्लब के सदस्य है. इसके पहले उन्हें आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, ग्रीस व बाली आदि देश में कॉरपोरेट क्लब के सम्मेलन में सम्मानित हो चुके है. अभिकर्ता बद्री प्रसाद ने बताया कि अपने बीमा धारकों तथा शुभचिंतकों के बल पर इस मुकाम पर पहुंचे हैं. बद्री प्रसाद की इस सफलता पर वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार, सुरेंद्र प्रसाद शोंडिक, रंगकर्मी आशीष कुमार, गोविंद प्रसाद, रामप्यारे प्रसाद, विशाल चंद्र साहू, अमरजीत सिंह, नरेश अग्रवाल, जयदीप, उपेंद्र प्रसाद, संजय सिंह, रंजीत प्रसाद, गौतम दास, पंचम प्रसाद व सतेंद्र पासवान आदि ने उन्हें बधाई दी है. इसे भी पढ़ें-सरकार">https://lagatar.in/government-alert-pds-ration-may-be-distributed-from-monday/">सरकार

अलर्टः सोमवार से बंट सकता पीडीएस का राशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही