Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार के बच्चे भी तीरंदाजी में बनेंगे माहिर, लगाएंगे सटीक निशाना

Latehar : स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, डीसी भोर सिंह यादव व नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की ने संयुक्त रूप से जिला स्टेडियम में तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन फीता काट कर किया. इस दौरान उन्होंने तीरंदाजी भी की. बैद्यनाथ राम ने कहा कि लातेहार जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जिले के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं. यहां तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र खुलने से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे. मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है. केंद्र के खुलने से खिलाड़ियों को तीरंदाजी सीखने का मौका मिलेगा. डीसी भोर सिंह यादव ने कहा कि विशेष केंद्रीय सहायता मद (एससीए) से महुआडांड और लातेहार में तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है. वर्तमान में 15-15 रिकर्व बॉ एवं तीर का क्रय किया गया है. उन्होंने कहा तीरंदाजी में झारखंड राज्य के खिलाड़ियों ने अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. मौके पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, डीएफओ रौशन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, आईटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा, जिला गोपनीय प्रभारी सुजीत सिंह, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, जिप सदस्य विनोद उरांव, बलवंत सिंह, बीडीओ मेघनाथ उरांव, हरिशंकर यादव समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-horrific-road-accident-in-jajpur-seven-people-from-west-bengal-died/">ओडिशा

के जाजपुर में भीषण सड़क हादसा, पश्चिम बंगाल के सात लोगों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही