Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार के उप समाहर्ता की पत्नी ने गुमला की महिला अधिकारी पर लगाया मारपीट और लूटपाट का आरोप, थाने में दिया आवेदन

Latehar : गुमला जिले की भूमि सुधार उप समाहर्ता सुषमा नीलम सोरेन ने लातेहार में पदस्थापित उप समाहर्ता मोहनलाल मरांडी पर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद गुरुवार को मोहन लाल की पत्नी डॉ. चंद मुनि कुमारी ने उप समाहर्ता सुषमा नीलम सोरेन पर मारपीट, चेन छीनकर ले जाने का आरोप लगाते हुए लातेहार थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि अपने पति के साथ अपने क्वार्टर में थी. इसी दौरान सुषमा नीलम सोरेन आई और मेरे साथ मारपीट करने लगी. मेरे गले में सोने की चेन को छीनकर ले गई. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि महिला द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. बता दें कि सुषमा नीलम सोरेन द्वारा मोहनलाल मरांडी पर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया गया है. इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 50/2023 भादवि की धारा 376 (1) के तहत दर्ज कर लिया गया है.

क्या है सुषमा का आरोप

सुषमा ने मोहनलाल मरांडी पर 12 साल से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. सुषमा नीलम सोरेन ने अपने आवेदन में कहा है कि लातेहार में पदस्थापना के बाद मोहनलाल मरांडी के सरकारी आवास में आने जाने लगी. सरकारी अवकाश में अक्सर वह उनके साथ यहां रहती थी. इस दौरान उनके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया था. मरांडी अक्सर उनसे कहते थे कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे. जब मैं शादी के लिए दबाव देने लगी तो वे इसे टालने लगे. उन्होंने कहा कि मरांडी के लातेहार में पदस्थापना से पूर्व कई जिलों में उनके साथ पत्नी की तरह रहते आयी है. उन्होंने आगे कहा है कि कुछ महीनों से दोनों के संबंध में खटास आ गई और पता करने पर जानकारी मिली कि मरांडी ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/sunita-won-the-battle-of-ramgarh-said-people-will-not-be-deprived-of-development/">रामगढ़

के रण में सुनीता ने मारी बाजी, कहा- विकास से वंचित नहीं रहेगी जनता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही