Search

झारखंड 12वीं आर्ट्स में लातेहार की गरिमा सिंह ने 5वां स्थान प्राप्त किया

Latehar: लातेहार की गरिमा सिंह ने जैक द्वारा जारी इंटर आर्ट्स स्ट्रीम में झारखंड में पांचवां स्थान प्राप्त किया है. जिले के बाजारटांड़ निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह की बेटी गरिमा सिंह रांची के उर्स लाइन इंटर कॉलेज की छात्रा है. गरिमा ने 461 अंक प्राप्त किया है. शुभम संदेश व लगातार डॉट इन से बात करते हुए गरिमा के पिता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गरिमा बचपन से ही पढ़ने में तेज थी. वहीं अपनी सफलता को लेकर गरिमा ने बताया की वह सिविल सर्विस में जाकर देश की सेवा करना चाहती है. गरिमा की इस उपलब्धी पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/ranchi-dead-body-of-youth-recovered-from-dhurva-police-engaged-in-investigation/">रांची

: धुर्वा से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//