Search

 
 
 

लातेहार के कराटे खिलाड़ियों ने जीता दो स्वर्ण समेत चार पदक

 
Latehar: तेलंगाना के करीमनगर अंबेडकर इंडोर स्टेडियम में बीते तीन व चार फरवरी को इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता में लातेहार के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण समेत चार पुरस्कार जीते. लातेहार जिला कराटे डू एसोसिएशन के सचिव और कोच ऐंसाई अरविंद उरांव ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि विभा रानी उरांव ने 15-16 आयु वर्ग के 46-48 किलोग्राम कांता में स्वर्ण व कुमिते में रजत पदक प्राप्त किया. जबकि विशाल उरांव ने 10-11 वर्ष आयु वर्ग के 30-35 किलोग्राम भार वर्ग के काता में स्वर्ण व कुमिते में रजक पद प्राप्त किया है. बता दें कि दोनों ही आपस में भाई बहन हैं और जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव के पुत्र व पुत्री हैं. प्रतियोगिता में बेस्ट प्रदर्शन करने वाली टीम के लिए टीम कोच को भी ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया गया. विभा व विशाल की इस सफलता पर जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, निवर्तमान नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, आर्सेन तिर्की, सीताराम उरांव, मुखिया परवेश उरांव, दरोगी यादव व प्यारी सिंह आदि ने बधाई दी है. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/whenever-democracy-is-discussed-manmohan-singhs-contribution-will-be-remembered-pm-modi-said/">पीएम

मोदी  ने कहा, जब भी लोकतंत्र की चर्चा होगी, मनमोहन सिंह के योगदान को याद किया जायेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही