Search

 
 
 

लातेहार के नचिकेता बाग ने क्लियर किया सीए

 
Latehar: लातेहार के रहने वाले व्यवसायी आशीष कुमार बाग के बेटे नचिकेता ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड  एकाउंटेड ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित सीए की फाइनल परीक्षा क्लियर कर ली है. शहर के सरस्वती विद्या मंदिर व संत जेवियर एकेडमी, लातेहार से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने वाले नचिकेता ने न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि अपने शहर का भी नाम रौशन किया है. फिलहाल नचिकेता पीएचडी व एफसीए की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय परिजनों के अलावा अपने गुरू व सहपाठियों को दिया है. बतातें दे कि इससे पहले नचिकेता ने यूजीसी नेट की परीक्षा में 99.9 प्रतिशत अंक लाया था. पिता ने बताया कि नचिकेता बचपन से ही कुशाग्र था. जब उसके उम्र के बच्चे ग्राउंड में खेलते थे तो वह उस समय किताबों में उलझा रहता था. उसकी इस सफलता पर राजेंद्र प्रसाद सिंह, संजय सिन्हा, अधिवक्ता सुनील कुमार, रंगकर्मी आशीष, बीमा अभिकर्ता बद्री प्रसाद व देवाशीष टैगोर ने बधाई दी है. इसे भी पढ़ें: सीधी">https://lagatar.in/sidhi-urination-scandal-shivraj-singh-chouhan-took-an-unexpected-step-washed-the-victims-feet-felicitated-with-a-shawl-apologized/">सीधी

पेशाब कांड : शिवराज सिंह चौहान ने उठाया अप्रत्याशित कदम, पीड़ित के पैर धोये, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, माफी मांगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही