Search

 
 
 

लातेहार के पंकज ने गेट की परीक्षा में लाया 162वां रैंक

 
Latehar : शहर चंदनडीह मुहल्ला निवासी राजकुमार पांडेय के प्रथम पुत्र पंकज कुमार ने गेट 2023 (Graduate Aptitude Test in Engineering) की परीक्षा में ऑल इंडिया में 162 वां रैंक प्राप्त किया है. साधारण परिवार से आने वाले पंकज कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा (एक से चार ) सरस्वती शिशु मंदिर, लातेहार से की. उसके बाद पांचवीं कक्षा से उसने केंद्रीय विद्यालय लातेहार से शिक्षा ग्रहण की. पंकज के पिता राजकुमार पांडेय ने बताया कि पंकज प्रारंभ से ही पढ़ाई में कुशल था. उसने कभी पढ़ाई से जी नहीं चुराया. पंकज ने बताया कि उसने बीआईटी मेसरा से बीटेक की पढ़ाई की. वर्ष 2021 में उसने अपनी डिग्री कंपलिट की. इसके बाद कोरोना काल में अपने घर में रह उसने गेट की तैयारी की. उसने अपनी इस सफलता के श्रेय अपने माता-पिता व विद्यालय के शिक्षकों को दिया. पंकज ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट-कट नहीं होता है. सफल होने के लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा ग्रहण करने की जरूरत है. पंकज ने बताया कि वह आईआईटी में उच्च शिक्षा के लिए नामांकन कराना चाहता है. पंकज की इस सफलता पर अश्वथामा तिवारी, अवधेश पांडेय, राजन तिवारी, नरेश पांडेय, नरेंद्र पांडेय, रोहित तिवारी आदि ने उसके उजज्वल भविष्य की कामना की है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hunger-strike-broke-the-fast-of-six-days-the-city-echoed-with-jai-shri-ram/">हजारीबाग

: अनशनकारियों ने तोड़ा छह दिनों का उपवास, जय श्रीराम से गूंजा शहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही