Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ से क्रिकेट मैच रद्द होने के बाद सेमीफाइनल में पहुंची लातेहार की टीम

Latehar: बारिश के कारण रंधीर वर्मा ट्रॉफी क्रिकेट लीग का क्वार्टर फाइनल मैच सोमवार को रद्द कर देना पड़ा. यह मैच लातेहार और रामगढ़ के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण इस मैच को रद्द कर दिया गया. मैच पर्यवेक्षक अनवर मुस्तफा, अंपायर रमेश कुमार व हेमंत ठाकुर ने दोनो टीमों के कप्तान को बुला कर बताया कि पिच-ग्राउंड के गीला होने के कारण मैच को रद्द किया गया है. अंक तालिका के अनुसार लातेहार को सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर दिया गया. लातेहार सेमीफाइनल का मैच 22 मार्च को गोड्डा में गोड्डा के साथ खेलेगा. लातेहार की टीम मैनेजर श्रवण महली के नेतृत्व में गोड्डा के लिए रवाना हो गयी. मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह , संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार, नीरज कुमार सिंह, दिलीप कुमार प्रसाद, लाल आशीष नाथ शहदेव व शैलेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-thermal-maoist-arrested-for-blowing-up-maoist-pravils-residence-with-landmine/">बोकारो

थर्मल : माओवादी प्रवील के आवास को लैंडमाइन से उड़ाने वाला माओवादी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही