Search

 
 
 

लातेहार : माइंस संचालक पर कार्रवाई करने की मांग

 
Latehar: एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश पाठक व लातेहार जिला अध्यक्ष अतुल कुमार ने माइंस संचालक कन्हाई सिंह पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग जिला प्रशासन से की है. उन्होंने कहा कि मोर्चा के जिला सचिव शेखर यादव स्कूल से लौट रहे थे. इसी क्रम में माइंस संचालक कन्हाई सिंह ने उनका अपहरण करने की नीयत से जबरन अपनी कार में बिठा लिया. इसे ग्रामीणों ने विफल कर दिया. इसके बाद कन्हाई सिंह ने शेखर यादव पर मारपीट करने व रुपए लूटने का झूठा आरोप लगाया. मोर्चा कन्हाई सिंह के इस कृत्य का कड़ी निन्दा करता है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/criminals-shot-a-young-man-in-adityapur-muslim-colony-death/">आदित्यपुर

मुस्लिम बस्ती में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौत

आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं करता है तो संगठन आंदोलन करेगा. इस घटना की निंदा करने वालो में प्रमोद पाडेय, अनूप कुमार, दिलीप प्रसाद, पवन यादव, प्रमोद यादव, सुनील सिंह, विनोद मिश्रा, उमेश साहू, भुनेश्वर पांडेय, राजेश यादव, महाभारत भगत, प्रवीण सिंह, अजय सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, अमित सिंह, लाल आशीष नाथ शाहदेव, कुमार सौरभ सिंह, अनुज सिंह व नीरज सिंह आदि का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें : बरही">https://lagatar.in/barhi-case-filed-against-hotel-owner-raid-for-arrest/">बरही

: होटल मालिक पर दर्ज हुआ मुकदमा, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही