Search

 
 
 

संसद मार्च में लाठी चार्ज, राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी चुप क्यों, छात्रों से माफी मांगें, पीएम, अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें...

इन सब आरोपों से इतर राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि देश में अडान-अंबानी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है. साथ ही आरएसएस को निशाने पर लेते हुए कहा कि उसने  शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है. प्रचारकों को विश्वविद्यालयों में वाइस चांसलर के पद दिये जा रहे हैं.
 

NewDelhi : राहुल गांधी ने आज मंगलवार को संसद परिसर में पत्रकारों के समक्ष देश के एजुकेशन और टेस्टिंग सिस्टम को लेकर गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा,  टेस्टिंग सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है वह अंदर से खोखला कर दिया गया है. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा, उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए. 
 

 

 
अपनी बात रखते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि एजुकेशन सिस्टम लगभग खत्म हो चुका है. छात्र  शिकायत कर कोई गलती नहीं कर रहे है. कांग्रेस इस मुद्दे को लगातार उठाती रही है और सरकार के सामने कई प्रेजेंटेशन भी दे चुकी है. लेकिन वह सुन नहीं रही है. इस क्रम में कहा, प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए. उन पर हो रही पुलिस कार्रवाई तुरंत रोकी जानी चाहिए.

 

यह कहे जाने पर कि  सरकार(मोदी) छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित है. इस मामले( NEET पेपर लीक) में कार्रवाई भी की गयी है...इस पर राहुल गांधी का जवाब था कि असली मुद्दा कार्रवाई का नहीं, वरन् देश के युवाओं के साथ हो रहे बर्ताव का है.

 

आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य के सारे रास्ते तो बंद हो चुके हैं.  सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं का दरवाजा खुला था, उसे भी अब बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया गया है. उन्होंने कहा कि छात्रों के पास इतना पैसा भी नहीं है कि वे कोई छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें.  

 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के संदर्भ में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए. एक कदम आगे बढ़ कर कहा, छात्रों पर लाठीचार्ज की जिम्मेवारी गृह मंत्रालय की है, इसलिए गृह मंत्री अमित शाह का भी इस्तीफा होना चाहिए. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी उंगली उठाई.. उनका भी इस्तीफा मांगा.

 

इन सब आरोपों से इतर राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि देश में अडानीअंबानी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है. साथ ही आरएसएस को निशाने पर लेते हुए कहा कि उसने  शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है. प्रचारकों को विश्वविद्यालयों में वाइस चांसलर के पद दिये जा रहे हैं.   खबर है कि संसद भवन से निकल कर राहुल गांधी प्रियंका के साथ घायल छात्रों से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे.
 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही