Search

 
 
 

डीवीसी प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों पर लाठीचार्ज, कई घायल

 
Maithan :   पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में मैथन डैम के दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को लेकर गुरुवार सुबह नौ बजे डीवीसी प्रशासनिक भवन का घेराव किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सीआईएसएफ जवानों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गयी. इस बीच प्रदर्शन कर रहे कुछ लोग पत्थरबाजी करने लगे. ऐसे में उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा. लाठीचार्ज होने से वहां अफरातफरी मच गयी. इस घटना में 12 से अधिक मासस कार्यकर्ता एवं दुकानदार घायल हो गये. जिनका इलाज डीवीसी बीपी नियोगी अस्पताल में चल रहा है. वहीं कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गये. इतना ही नहीं काम पर जा रहे डीवीसी कर्मी को भी चोट लग गयी.  इधर घटना की सूचना मिलते ही मैथन ओपी प्रभारी रजनीश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को सामान्य बनाने में जुट गये. एग्यारकुंड प्रखंड के बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं.

अरूप चटर्जी का आरोप - लाठीचार्ज कराकर हमें डराना चाहती डीवीसी प्रबंधन 

घटना के बाद मासस समर्थक काफी आक्रोशित है. मौके पर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन तानाशाही पर उतर गयी है. सीआईएसएफ द्वारा लाठीचार्ज कराकर हमें डराना चाहती है. लेकिन उसे मालूम होना चाहिए कि लालझंडे वाले लोग डरने वाले नहीं है. कहा कि पिछले एक माह से डीवीसी प्रबंधन को दुकानदारों की समस्या का समाधान करने के लिए कहा गया है. लेकिन प्रबंधन ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया. कहा कि जानबूझकर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज कराया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-25-at-1.25.12-PM.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-25-at-1.25.11-PM-1.jpeg"

alt="" width="960" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-25-at-1.25.11-PM.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" />   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही