बंद कराने निकले छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो
Ranchi: झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने बुधवार को झारखंड बंद का आह्वान किया था. बंद के समर्थन में बड़ी संख्या में हॉस्टलों और अन्य जगहों से छात्र सड़कों पर उतरे. छात्र पहले तो शांतिपूर्वक बंद कराने सड़कों पर उतरे, इसके बाद थोड़े उग्र होते नजर आए. बंद से निपटने की पुलिस ने भी तैयारी कर रखी थी. शहर के हर चौक-चौराहे पर जवानों की तैनाती की गई. छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने मोरहाबादी सेंट्रल लाइब्रेरी और रांची यूनिवर्सिटी के बीच बैरिकेडिंग लगा रखी थी. इसके बाद जब छात्र नहीं माने तो बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज भी किया गया. इसमें कई छात्रों को चोटें आयी हैं. वहीं पुलिस ने बंद के समर्थन में उतरे छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया. देखें वीडियो दूसरी तरफ छात्र नेताओं को हिरासत में लिए जाने से छात्रों में नाराजगी देखी गई. उन्होंने कहा कि हमारे दोस्तों को गाड़ी में बिठा कर ले जाया गया. यह लोकतंत्र का हनन है. हम अपने हक, अधिकार के लिए शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर निकले, तो पुलिस को इसमें कार्रवाई नहीं करनी चाहिए. उन्होंने छात्र नेताओं की सकुशल रिहाई की भी मांग की.

Leave a Comment