BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज : तेजस्वी का नीतीश सरकार पर हमला, कहा-ये लाठी-डंडे वाली सरकार है Patna : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीपीएससी (BPSC) छात्रों पर लाठीचार्ज करने को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह सरकार लाठी-डंडे की है. सीएम नीतीश होश में नहीं है . उनको पता नहीं है कि बिहार में क्या हो रहा है. वह बिहार को ठीक से नहीं चला पा रहे हैं. तेजस्वी ने आगे कहा कि यहां युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आवेदन के दौरान सर्वर डाउन होने पर युवाओं की कोई गलती नहीं है. तेजस्वी ने नीतीश से मांग की कि दो-दिन दिन तक सर्वर चालू रहना चाहिए, ताकि छात्र आवेदन कर सकें. https://twitter.com/PTI_News/status/1865613636041163094
बिहार में है लाठी-डंडे वाली सरकार...तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला
Last Updated: Dec 08, 2024 12:00 AM (IST)