Search

JSSC के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो लिए गए हिरासत में

Ranchi : एक ओर JSSC के चाय बागान नामकोम स्थित कार्यालय में CGL के अभ्यर्थियों डॉक्यूमेंट्स वेरिफ़िकेशन जारी है. तो वहीं दूसरी ओर प्रदर्शकारी छात्रों का आंदोलन भी कार्यालय के बाहर जारी है. JLKM नेता देवेंन्द्र महतो प्रदर्शनकारी छात्रों की अगुवाआई कर रहे थे. लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किय़ा है. जिसमें कई छात्रों को चोट भी आई है. हजारों की संख्या में छात्र पहुंचे हैं और परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच पुलिस ने देवेंद्र महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया है. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि JSSC कार्यालय के एक किलोमीटर के बाद हम सभी विरोध कर रहे हैं, वो भी पुलिस को नहीं पच रहा है. बता दें कि प्रशासन ने नामकुम के सदाबहार चौक के 500 मीटरके दायरा में  और JSSC कार्यालय के भी 500 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दिया है. जो 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक लागू रहेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/jssc-1.jpg">

class="aligncenter wp-image-989085 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/jssc-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/lathi3.jpg">

class="aligncenter wp-image-989123 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/lathi3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्रों का साफ कहना है कि शांतिपूर्वक आंदोलन करना भी पुलिस को रास नहीं आ रहा है. कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात कहना और रखने का सभी को हक है, लेकिन हमसब के साथ बर्बरतापूरण रवैया सरकार अपना रही है. साथ ही सरकार को प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यदि हमारे नेता देवेंद्र महतो को पुलिस ने जल्द ही नहीं छोड़ा तो पूरा झारखंड जलेगा, जोरदार आंदोलन होगा और इसके लिए सरकार ही जिम्मेवार होगी. इसे भी पढ़ें - सैलानियों">https://lagatar.in/forest-departments-eco-cottage-is-ready-for-tourists-cm-gave-information/">सैलानियों

के लिए तैयार है वन विभाग का इको कॉटेज, सीएम ने दी जानकारी
 

पहले दिन 450 उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/lathi5.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-989122" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/lathi5.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   जानकारी के अनुसार सोमवार को 450 उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन किया जाएगा. जिसके लिए आयोग और प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. JSSC कार्यालय जाने वाले सभी मार्गों पर बैरीकेडिंग और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कार्यालय परिसर भी छावनी में तब्दील है. वज्र वाहन, वाटर कैनन से लेकर 2500 जवान मौके पर तैनात किए गए है. इसे भी पढ़ें - सैलानियों">https://lagatar.in/forest-departments-eco-cottage-is-ready-for-tourists-cm-gave-information/">सैलानियों

के लिए तैयार है वन विभाग का इको कॉटेज, सीएम ने दी जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//