Search

 
 
 

सोनम कपूर के घर फिर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म

एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. 29 मार्च 2026 को यह कपल दूसरी बार माता-पिता बना है. सोनम ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है.
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. 29 मार्च 2026 को यह कपल दूसरी बार माता-पिता बना है. सोनम ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है.

 

 

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

सोनम कपूर ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए शेयर किया. उन्होंने लिखा -बेहद प्यार और आभार के साथ हम यह खबर शेयर कर रहे हैं कि आज हमारे घर एक नन्हे बेटे का जन्म हुआ है. हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है…उन्होंने यह भी बताया कि उनका बड़ा बेटा वायु कपूर आहूजा अपने छोटे भाई के स्वागत को लेकर काफी उत्साहित है. अब उनका परिवार चार सदस्यों का हो गया है.

 

अनिल कपूर बने फिर नाना

इस खुशी के मौके पर अनिल कपूर भी बेहद खुश हैं. कपूर परिवार में एक और नन्हे मेहमान के आने से जश्न का माहौल है. फैंस भी अनिल कपूर को झकास नाना कहकर बधाइयां दे रहे हैं.

 

मदरहुड और करियर का संतुलन

सोनम कपूर ने हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ के बीच बेहतरीन संतुलन बनाया है. साल 2022 में पहले बेटे के जन्म के बाद भी उन्होंने अपने मदरहुड जर्नी को बेहद ग्रेसफुल तरीके से जिया. अब दूसरे बच्चे के जन्म के बाद फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही अपने स्टाइलिश अंदाज में वापसी करेंगी.

 

सेलेब्स और फैंस की बधाइयां


सोनम की पोस्ट सामने आते ही बॉलीवुड सितारों और फैंस ने बधाइयों की बौछार कर दी. करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, जाह्नवी कपूर और रिया कपूर समेत कई सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही