Search

 
 
 

लातेहार: 25 दिवसीय हस्तशिल्प प्रशिक्षण का शुभारंभ

 
Latehar: मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, लातेहार के बैनर तले प्रशिक्षण एजेंसी सीसीडीएस रांची के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के रूद ग्राम के बरवाटोली में 25 दिवसीय हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसका उदघाटन जिला समन्वयक हेमंत केशरी के द्वारा फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर केशरी ने कहा कि शिल्पकार बांस से बनने वाले कलाकृति का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं. प्रखंड समन्वयक अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण उपरांत लाभुकों को बांस की कलाकृति निर्माण के लिए आधुनिक उपकरण दिये जाएंगे. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बीस चयनित प्रशिक्षणार्थियों के बीच निर्माण कीट का वितरण किया गया. मौके पर सीसीडीएस प्रशिक्षण प्रभारी अब्दुल मसीर अंसारी और अन्य प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - अलकायदा">https://lagatar.in/al-qaeda-suspected-terrorist-dr-ishtiaqs-connection-with-land-scam-accused/">अलकायदा

के संदिग्ध आतंकी डॉ. इश्तियाक का लैंड स्कैम के आरोपियों से जुड़ा कनेक्शन, ED ने कांग्रेस नेता को भेजा समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही