Search

रांची-हावड़ा सहित नौ वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, पीएम मोदी ने दिखायी हरी झंडी

Ranchi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को देश को 11 राज्यों के धार्मिक व पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली नौ वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी. पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हरी झंडी दिखाकर एक साथ नौ वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया. इसके तहत रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ भी किया गया. रांची रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मंत्री हफीजुल हसन, सांसद संजय सेठ, आदित्य साहू, महुवा माझी, समीर उरांव मौजूद रहे. राज्यपाल ने वंदे भारत में बैठे स्कूल के बच्चों से मिले और उन्हें चॉकलेट दी. उन्होंने कहा भारत आगे बढ़ रहा है और झारखंड उसे फॉलो कर रहा है. आज झारखंड को वंदे भारत की दूसरी कनेक्टिविटी मिली, जो हावड़ा-बंगाल तक जायेगी. बंगाल एक पोर्ट है. इससे कनेक्टिविटी ग्रोथ में मदद करेगी. [caption id="attachment_766562" align="aligncenter" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/356dadac-d47d-432a-a20d-12a1d3b34486.jpg"

alt="" width="1599" height="1200" /> रांची रेलवे स्टेशन में कार्यक्रम का आयोजन[/caption]

रांची-हावड़ा के अलावा आठ वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची-हावड़ा के अलावा उदयपुर-जयपुर, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई, हैदराबाद-बेंगलुरु, विजयवाड़ा-चेन्नई, पटना-हावड़ा, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी, और जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस का भी शुभारंभ किया. वंदे भारत के चलने से देश भर में कनेक्टिविटी में सुधार और रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी.  सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन से यात्रियों का काफी समय बचेगा.

वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से समय की होगी बचत 

जानकारी के मुताबिक, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी और कासरगोड-तिरुवनंतपुरम मार्ग पर यात्रा करने वालों का लगभग तीन घंटे का समय बचेगा. इसी तरह हैदराबाद-बेंगलुरु के मार्ग पर सफर में करीब ढाई घंटे और तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई मार्ग पर दो घंटे से अधिक समय बचेगा.  वंदे भारत ट्रेन के जरिये रांची-हावड़ा, पटना-हावड़ा और जामनगर-अहमदाबाद मार्ग पर यात्रियों के करीब एक घंटे बचेंगे. इसी तरह, वंदे भारत से उदयपुर-जयपुर के बीच यात्रा का समय करीब आधा घंटा कम हो जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//