Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो’ अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ

Advertisement
Advertisement

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया अभियान का ऑनलाइन उद्घाटन

Ranchi: ‘चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो’ अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ पेयजल, स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया. अभियान का ऑनलाइन शुभारंभ करते हुए मंत्री ने कहा कि पिछले साल यह कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया था. पूरे राज्य से आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया और पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों की मौजूदगी में किया गया था. एक माह तक यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया गया था, लेकिन इस वर्ष कोविड के कारण यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया गया है. उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं विशेषकर 10 से 19 वर्ष आयु की युवतियों में माहवारी स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है.

हर महीने 28 तारीख को माहवारी स्वच्छता दिवस आयोजित करने का निर्देश

उन्होंने कहा कि राज्य में अभी भी किशोरियों और महिलाओं में माहवारी संबंधी जागरूकता और स्वच्छता के स्तर में काफी सुधार करने की जरूरत है. ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति और भी गंभीर है. लेकिन आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया और पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों के माध्यम से अभियान चलाकर उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. मंत्री ने जिला स्तर पर माहवारी स्वच्छता कार्य योजना बनाने और प्रत्येक माह की 28 तारीख को विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत स्तर पर माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन करने का निर्देश दिया.

इसेभीपढ़ें- बाइक">https://lagatar.in/ranchi-police-agitated-bike-thief-gang-five-criminals-arrested/76519/">बाइक

चोर गिरोह का रांची पुलिस ने किया उदभेदन, पांच अपराधी गिरफ्तार       

स्वास्थ्य केंद्रों में दिया जा रहा है सेनेटरी नैपकिन

मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन के वितरण का कार्य किया जा रहा है. कई संस्थाओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराया जाता था, जो अभी कोविड महामारी के कारण बंद है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड महामारी के दौरान भी सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराया जा रहा है, जो अत्यंत ही सराहनीय है.

[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें-    ब्लैक">https://lagatar.in/one-person-from-hazaribagh-died-due-to-black-fungus-treatment-was-going-on-in-ranchi/75958/">ब्लैक

फंगस से हजारीबाग के एक व्यक्ति की मौत, रांची में चल रहा था इलाज    

इसे भी पढ़ें-  रांची:">https://lagatar.in/slot-published-for-vaccination-on-may-29-and-30-at-4-pm/76072/">रांची:

शाम 4 बजे 29 व 30 मई को वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट पब्लिश      

इसे भी पढ़ें-  ">https://lagatar.in/investigation-under-sari-survey-of-97411-people-in-panchayats/75997/">

 धनबाद : पंचायतों में 97411 लोगों की हुई SARI सर्वे के तहत जांच, 145 ग्रमीणों में बुखार, सर्दी, खांसी के लक्षण मिले     

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही