Search

 
 
 

झारखंड में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, अपराधी बेलगाम- दीपक प्रकाश

 
Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राजधानी के विष्णु गली में व्यवसायी पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. अपराधी बेलगाम हैं. वे आम और खास सभी को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि दो वर्षों की कोरोना महामारी से उबरने के बाद दिवाली के बाजार में रौनक लौटी है. व्यवसायियों में उत्साह है. लोग त्योहार की खरीदारी करने में जुटे हैं. अगर ऐसे समय में अपराधी ऐसे बधड़क इस तरह की घटनाओं को अंजाम देंगे तो व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित होगा. उन्होंने जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें–रिम्स">https://lagatar.in/rims-will-be-reinstated-in-the-third-category-64-employees-vacancies-left-the-last-date-of-application-till-29-november/">रिम्स

में बहाल होंगे तृतीय श्रेणी के 64 कर्मी, निकली वैकेंसी, 29 नवंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि

हेमंत हैं तो अपराधियों में हिम्मत है- बाबूलाल मरांडी

वहीं भाजपा विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी एक जेवर व्यापारी की हत्या की गई थी. राज्य में अपराधियों का हिम्मत सिर चढ़कर बोल रहा है. हेमंत है तो हिम्मत है का नारा अपराधियों पर पूरी तरह लागू हो रहा. विधि-व्यवस्था को लेकर जनता का विश्वास दिनों-दिन सरकार से उठता जा रहा है. इसे भी पढ़ें–चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-demand-intensifies-to-include-the-name-of-gono-pingua-in-the-list-of-freedom-fighters-of-jharkhand/">चाईबासा

: गोनो पिंगुआ का नाम झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी की सूची में शामिल करने की मांग तेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही