NewDelhi : दीपावली पर प्रदूषण के कारण पटाखों को बैन करने की चर्चा के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि वो दीपावली विधिवत मनाएंगे और इसके लिए वो बम पटाखे भी ले आये हैं. दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने दीपावली के मौके पर कई राज्यों पटाखों को लेकर कड़े प्रतिबंध को लेकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह इस देश का दुर्भाग्य है कि जब भी सनातन हिंदू धर्म के त्यौहार आते हैं, कोई न कोई कानून के उल्लंघन की बात करता है और इस पर रोक लगाता है या इसकी मांग करता है. किसी ने यह तक कहा कि दीपावली पर जो इतने तेल के दिये जलाये जाते, उससे कितने गरीबों का भला होता है.
हिंदू त्यौहार आते ही पढ़ाया जाता है कानून का पाठ, हम तो दीपावली मनायेंगे : धीरेंद्र शास्त्री
Last Updated: Oct 30, 2024 12:00 AM (IST)