Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ जिले के वकीलों को पूजा से पहले मिली सौगात, 6500 रुपये फेस्टिवल अलाउंस की घोषणा

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रामगढ़ के वकीलों को जिला अधिवक्ता संघ ने दशहरे के मौके पर बड़ी सौगात दी है. रामगढ़ जिला अधिवक्ता संघ ने जिले के सभी अधिवक्ताओं को पूजा से पहले 6500 रुपये फेस्टिव अलाउंस देने की घोषणा की है. जिला अधिवक्ता संघ रामगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया. दुर्गा पूजा के मौके पर फेस्टिव अलाउंस के रूप में प्रति अधिवक्ता 6500 रुपये देने का निर्णय हुआ. जिला अधिवक्ता संघ ने 9 अक्टूबर दिन शनिवार और 10 अक्टूबर रविवार को 11:00 बजे से 3:00 बजे तक अनुमंडल स्थित अधिवक्ता संघ के भवन से और 11 अक्टूबर दिन सोमवार एवं 12 अक्टूबर दिन मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ के लाइब्रेरी हॉल से उक्त राशि का वितरण होने की सूचना दी है. इस फेस्टिव अलाउंस की घोषणा से रामगढ़ जिले के अधिवक्ताओं में काफी खुशी का माहौल है. रामगढ़ जिले में 400 से ज्यादा अधिवक्ता हैं, जिन्हें पहले 5000 रुपये फेस्टिवल अलाउंस के रूप में दिया जाता था. इस राशि को बढ़ाकर 6500 रुपये कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें- रामगढ़">https://lagatar.in/chaibasa-sahiya-supervisor-prosecuted-for-killing-diarrhoea-victim-in-a-sweep/">रामगढ़

जिले के वकीलों को पूजा से पहले मिली सौगात, 6500 रुपये फेस्टिवल अलाउंस की घोषणा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही