महा जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने के लिए बीजेपी के झारखंड और पंजाब प्रभारी पहुंचे हजारीबाग लोकसभा चुनाव में झारखंड से सभी 14 सीट जीतेगी बीजेपी- लक्ष्मीकांत वाजपेयी हेमंत सोरेन सरकार को संवैधानिक तरीके से उखाड़ फेंका जाएगा- लक्ष्मीकांत वाजपेयी Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा सीट से किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा, इसका संकेत हजारीबाग पहुंचे भाजपा के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने दिया. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर झारखंड में इतिहास दोहराया जाएगा. राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी. बीजेपी के झारखंड प्रभारी ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव में एनडीए की जीत से बीजेपी को शक्ति मिली है. इस कारण बदलाव के संकेत भी नहीं है. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दावा किया कि हेमंत सरकार को आगामी चुनाव में संवैधानिक तरीके से बीजेपी उखाड फेकेगी. फिर से झारखंड में विकास की गंगा बहेगी. हजारीबाग में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने ये बातें कही. उनके साथ बीजेपी के पंजाब प्रभारी नरेंद्र सिंह भी मौजूद थे. इस दौरान हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, बीजेपी जिला अध्यक्ष अशोक यादव समेत कई नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-provide-basic-facilities-to-the-prisoners-dc/">जामताड़ा
: बंदियों को उपलब्ध कराएं मूलभूत सुविधाएं : डीसी
: मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों के प्रचार हेतु पद्मश्री जानुम सिंह सोय से मिले डाॅ. गोस्वामी
: बंदियों को उपलब्ध कराएं मूलभूत सुविधाएं : डीसी
झामुमो परिवारवाद में लिप्त- लक्ष्मीकांत वाजपेयी
हजारीबाग में बीजेपी की ओर से महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इसके बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए दोनों नेता हजारीबाग पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि 9 साल पूरा होने पर पूरे देशभर में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में झारखंड में भी हम लोग समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचेंगे. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि झारखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बेहद प्रिय है. यहां से 1 दर्जन से अधिक योजनाएं शुरू हुई, जिसमें मुद्रा लोन, पेयजल योजना, एकलव्य मॉडल स्कूल, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान योजना, बिरसा संग्रहालय समेत कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं. महीने भर चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान में मोदी सरकार के 9 साल में किये गये उल्लेखनीय कार्यों को जनता तक पहुंजाया जायेगा.शराब से लेकर जमीन तक में लूट- लक्ष्मीकांत वाजपेयी
लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इस दौरान राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि झामुमो परिवारवाद में घिर चुकी है. भाई भतीजावाद करके असंवैधानिक तरीके से लाभ पहुंचाया जा रहा है. शराब से लेकर जमीन तक में लूट मची हुई है. उनके पदाधिकारी जेल जा रहे हैं. बिजली की आंख मिचौली जारी है. आम जनता यह सब देख रही है और इसका खामियाजा हेमंत सरकार को चुनाव में भुगतना होगा.मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल : जयंत सिन्हा
वहीं हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार का 9 साल का कार्यकाल बेमिसाल है. 9 साल में किये गये कार्यों का हम लोग विवरण देने के लिए आम जनता तक पहुंच रहे हैं. 2014 में मोदी सरकार बनी थी. उस वक्त भारत विश्व से कांपता था, जबकि आज पूरा विश्व भारत से कांप रहा है. धारा 370, गरीब कल्याण योजना, देश सुरक्षा के लिए कई काम किए गए. इसी दौरान जयंत सिन्हा ने अपने पिछले 4 साल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि रामगढ़ और हजारीबाग में प्रशासन के साथ बैठक करके हम लोगों ने केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-dr-met-padma-shri-janum-singh-soy-to-publicize-the-achievements-of-9-years-of-modi-government-goswami/">घाटशिला: मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों के प्रचार हेतु पद्मश्री जानुम सिंह सोय से मिले डाॅ. गोस्वामी
Leave a Comment