Search

 
 
 

पलामू प्रमंडल में संगठन की पेंच कसने आएंगे लक्ष्मीकांत वाजपेयी

 
Ranchi : वर्ष 2023 में झारखंड के सभी प्रमंडलों में भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई है. हारी हुई लोकसभा सीटों को वापस पाने के लिए भी पार्टी ने अभी से पसीना बहाना शुरू कर दिया है. इसी के तहत 7 जनवरी को अमित शाह का चाईबासा दौरा प्रस्तावित है. उधर, जीती हुई सीटों पर भी पार्टी अपनी नजर बनाए हुए है. संथाल- कोल्हान के चक्कर में दूसरे प्रमंडलों में पार्टी कमजोर न हो जाए, इसलिए दूसरे प्रमंडलों में भी केंद्रीय नेताओं का सांगठनिक प्रवास शुरू हो रहा है. इसी को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी 7 जनवरी को ही झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. वे चार दिनों तक पलामू प्रमंडल में प्रवास कर संगठन की नब्ज टटोलेंगे.

अलग-अलग जिलों में सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे

लक्ष्मीकांत वाजपेयी 7 से 10 जनवरी तक पलामू प्रमंडल के अलग-अलग जिलों में सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे. पार्टी के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने बताया कि वाजपेयी 7 जनवरी को लातेहार, 8 जनवरी को पलामू, 9 जनवरी को गढ़वा और 10 जनवरी को चतरा में प्रवास करेंगे. प्रवास के दौरान वे अलग-अलग जिलों के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिलों में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, नगर निकायों के महापौर, उप महापौर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री के साथ बैठक करेंगे. वे मंडल कार्यसमिति, मंडल के सभी सात मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक के साथ मंडल में निवास करने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में भी शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/ed-warns-rims-management-pankaj-mishra-breaks-jail-manual-you-will-be-responsible/">रिम्स

प्रबंधन को ED ने चेताया, पंकज मिश्रा ने तोड़ा जेल मैनुअल तो जिम्मेदार होंगे आप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही