Search

 
 
 

बहरागोड़ा बाजार में झामुमो के प्रथम प्रखंड अध्यक्ष गुरु चरण मुर्मू स्मृति भवन का शिलान्यास

 
Bahragora : बहरागोड़ा बाजार में बुधवार को विधायक समीर महंती ने दिवंगत गुरुचरण मुर्मू स्मृति भवन निर्माण का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. गुरुचरण मुर्मू झारखंड आंदोलनकारी और बहरागोड़ा प्रखंड में झामुमो के प्रथम प्रखंड अध्यक्ष थे. विधायक ने पुरनापानी पंचायत के रंगामाटिया गांव में पंडित रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति पर छतरी व ग्रिल निर्माण का शिलान्यास भी नारियल फोड़कर किया. इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, ललित मांडी, गुरुचरण मांडी, नव कुंवर, रासबिहारी साव, आशीष गिरी, लाल मोहन मुर्मू, सुमित माईति, माझी बाबा टेम्पा चरण टुडू, बाघराय किस्कू, कुंवर लाल मांडी, विधान बेसरा, कालीचरण बेसरा, शरत चन्द्र मुर्मू समेत झामुमो के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही