Search

 
 
 

एलबीएसएम कॉलेज : वैदिक काल से लेकर आज तक समाज में नारियों का योगदान बराबर रहा है : डॉ अशोक कुमार झा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एलबीएसएम कॉलेज इकाई की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा एवं एनएसएस के को-ऑर्डिनेटर संचिता भुई सेन उपस्थित थीं. कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने कहा कि भारतीय वैदिक इतिहास से लेकर आज तक हर जगह नारियों का योगदान समाज में बराबर रहा है. अगर भारत के इतिहास की बात करें तो बहुत से लोगों का योगदान इसमें रहा है. इसका उदाहरण राजा राममोहन राय द्वारा सती प्रथा को खत्म करना या बाद में ईश्वर चंद्र विद्यासागर द्वारा महिला सशक्तिकरण की आधुनिक भारत में प्रचार करना शामिल है. आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर आगे आ रही हैं. इसे भी पढ़ें : करीम">https://lagatar.in/karim-city-college-culture-has-the-status-of-basis-in-human-life-dr-rajendra-bharti/">करीम

सिटी कॉलेज : संस्कृति मानव जीवन में आधार की हैसियत रखती है : डॉ राजेंद्र भारती
डॉ संचिता ने कहा भारत हमेशा से मातृ सत्तात्मक देश रहा है वैदिक काल से लेकर आज तक हर जगह महिलाओं को प्रथम और सर्वोच्च स्थान प्राप्त है. आज भी जब किसी देवता का नाम लेते हैं, तो उनसे पूर्व देवी का नाम आता है भारतीय समाज में महिलाओं को लक्ष्मी का दर्जा प्राप्त है. अगर आधुनिक भारत की बात करें तो चाहे अंतरिक्ष विज्ञान हो या खेल का मैदान हो या राजनीतिक गलियारे हर जगह महिलाओं का योगदान अद्वितीय है. देश की राष्ट्रपति और जब बात खेलों की हो तो ओलंपिक व एशियाई गेम्स जैसी प्रतियोगिताओं में महिलाओं का योगदान अविश्वसनीय है. आज के समय महिलाएं किसी से कम नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jks-college-international-womens-day-many-competitions-organized/">जमशेदपुर

: जेकेएस कॉलेज में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित
भूगोल विभाग की एचओडी प्रो ऋतु कुमारी कहा कि आज हम सभी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं, लेकिन आज से कुछ दिन पूर्व जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में शर्मसार करने वाले घटना हम सबों के सामने आयी है, वह समाज के लिए निंदनीय है. आखिर आज भी हमारे समाज में इस प्रकार के लोग रह रहे हैं, जो महिलाओं के साथ इतनी बर्बरता पूर्ण व्यवहार कर रहे हैं और इन सबों से बढ़कर शर्म की बात तो यह है कि उन्हें राजनीतिक पार्टियों का संरक्षण प्राप्त हो रहा है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऐसे सामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की तो मांग करता ही है, हमारे समाज की माताएं बहनें और सशक्त हो सुरक्षित हों, समृद्ध हों इसके लिए भी लगातार प्रयत्न कर रहे हैं. कार्यक्रम में शिक्षक प्रो बिनोद कुमार, मनोज कुमार, शबनम परवीन, प्रमिल किस्कू, सलोनी कुमारी, प्रदेश खेल सह संयोजक अमन ठाकुर, जिला संयोजक गौरव साहू, एलबीएसएम कॉलेज इकाई अध्यक्ष ऋतिक सिंह, मंत्री सोनू साव, अमित यादव, भोला, अनुश्री, चंदन समेत अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही