Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एलबीएसएम कॉलेज : हर शुक्रवार को होगा छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, इस साल दो बार लगेगा रोजगार मेला

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : नये वर्ष 2024 में जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में प्रत्येक शुक्रवार को छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच करने का निर्णय लिया गया है. यह विशेष कार्यक्रम निर्धारित दिवस को सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 तक चलेगा. इसका आयोजन रोटरी क्लब के सहयोग से किया जाएगा. वहीं छात्र-छात्राओं को रोजगार से जोड़ने के लिए, साल भर में कम से कम दो बार रोजगार मेला एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा. कॉलेज में बुधवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. इसके अलावा बैठक में अन्य निर्णय लेते हुए साल भर की कार्ययोजना तैयार की गई, ताकि कॉलेज में शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों का सामान्य रूप एवं समय से संचालन किया जा सके. बैठक की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने की. बैठक में कॉलेज की एकेडमिक काउंसिल के सभी सदस्य एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गांडेय">https://lagatar.in/gandeya-assembly-seat-vacant-chief-electoral-officer-sent-information-to-election-commission-of-india/">गांडेय

विधानसभा सीट खाली : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग को भेजी सूचना

पांच दिन में तैयार होगी वार्षिक खेलकूद की रूपरेखा

बैठक में प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार झा ने वार्षिक खेलकूद के आयोजन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की. साथ ही पांच दिन में वार्षिक खेलकूद की रूपरेखा, व्यय के ब्यौरे के साथ जमा करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nss-wing-of-womens-university-started-donation-drive-tapish-with-donation-of-clothes/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी के एनएसएस विंग ने वस्त्र दान के साथ शुरू किया डोनेशन ड्राईव ‘तपिश’

प्रत्येक विभाग में होंगे पांच सेमिनार

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार इस वर्ष कॉलेज के प्रत्येक विभाग में कम से कम पांच-पांच सेमिनार का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. इसमें कम से कम एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन भी अनिवार्य होगा. इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही पिछले वर्ष आयोजित सेमिनारों से संबंधित सामग्रियों को पुस्तक का रूप देकर जमा करने का निर्णय लिया गया, ताकि उसे जल्द से जल्द प्रकाशित किया जा सके. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-raided-roshans-place-co-and-ac-were-running-in-the-office-he-had-a-passion-for-it-he-used-to-enter-without-any-restriction/">ED

ने जिस रौशन के यहां दी दबिश, CO और AC ऑफिस में चलती थी उसकी हनक, घुसता था बिना रोक टोक

साल भर में दो सेमेस्टर का पाठ्यक्रम होगा पूरा

बैठक में पठान-पठान को लेकर विशेष चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने पाठ्यक्रम हर हाल में समय पर पूरा करने पर बल दिया. इसके साथ ही साल में काम से कम दो सेमेस्टर का पाठ्यक्रम पूरा करने का निर्णय लिया गया. डॉ झा ने बताया कि इसकी कार्ययोजना बनाकर छात्र हित में कक्षाओं का संचालन किया जाएगा एवं पाठ्यक्रम पूरे किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : पश्चिमी">https://lagatar.in/news-from-west-singhbhum-drivers-blocked-ranchi-chaibasa-road-in-protest-against-hit-and-run-law/">पश्चिमी

सिंहभूम की खबरें : हिट एंड रन कानून के विरोध में चालकों ने रांची-चाईबासा मार्ग किया जाम

नियोजनालय में पंजीयन के लिए लगेगा कैंप

कॉलेज की कार्ययोजना के तहत कॉलेज में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को रोजगार नियोजनालय में निबंधन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए कॉलेज में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राएं रोजगार नियोजनालय में अपना निबंध कर सकेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही