Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एलबीएसएम कॉलेज : सफलता के लिए साक्षात्कार की तैयारी और समूह चर्चा अहम : डॉ अंशु श्रीवास्तव

Advertisement
Advertisement
  • एलबीएसएम कॉलेज साइकोलॉजी क्लब ने किया व्याख्यान का आयोजन
  • छात्रों ने सीखे साक्षात्कार की तैयारी और समूह चर्चा के गुर
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में मंगलवार को मनोविज्ञान विभाग के साइकोलॉजी क्लब की ओर से पर्सनैलिटी डेवेलपमेंट कार्यक्रम की तीसरी कड़ी का आयोजन किया गया. इसका विषय "साक्षात्कार की तैयारी और समूह चर्चा" था. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने की. डॉ अशोक कुमार झा ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ अंशु श्रीवास्तव को अंगवस्त्र, तुलसी पौधा, मोमेंटो और सर्टिफिकेट भेंट कर उनका स्वागत किया. प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि साक्षात्कार एक औपचारिक / संरचित बातचीत है, जहां एक साक्षात्कारकर्ता प्रश्न पूछता है और उमीदवार उत्तर प्रदान करता है. साक्षात्कार के दौरान साक्षात्कारकर्ता उम्मीदवार से जानकारी इक्कठा करता है और यह निर्धारित करता है कि वह नौकरी के लिए सही उम्मीदवार है या नहीं. साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए साक्षत्कार कौशल की अहमियत करियर निर्माण के लिए आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-detained-in-theft-case-family-members-created-ruckus-outside-the-police-station/">जमशेदपुर

: चोरी के मामले में दो हिरासत में, परिजनों ने थाना के बाहर किया हंगामा
वहीं मुख्य वक्ता डॉ अंशु श्रीवास्तव ने छात्रों को सरल तरीके से साक्षत्कार का सामना करने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के दाैरान उम्मीदवार में आत्म विश्वास और संयम जरूरी है. उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए साक्षात्कार कौशल के साथ ही समूह चर्चा भी आवश्यक है. समूह चर्चा का उपयोग अक्सर नियोक्ताओं द्वारा यह मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है कि उम्मीदवार समूह में कैसे बातचीत करते हैं और सहयोग करते हैं, जो कुछ भूमिकाओं और कंपनी संस्कृतियों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. इसे भी पढ़ें : भाकपा">https://lagatar.in/kishore-nayak-a-member-of-cpi-maoist-commander-ravindra-ganjhus-squad-arrested/">भाकपा

माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू के दस्ते का सदस्य रहा किशोर नायक गिरफ्तार
कार्यक्रम के समापन पर मनोविज्ञान क्लब के सोनू कुमार, जग्गानाथ सरदार, भूमि मित्रा, मधु शर्मा, सुजीत कुमार, मोहित और आदर्श को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. साइकोलॉजी क्लब के द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा कंचन कुमारी और प्रथम सेमेस्टर के छात्र सुजीत कुमार ने मंच संचालन किया. वहीं प्रथम सेमेस्टर की छात्रा पूर्णिमा सरदार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के संयोजक डॉ प्रशान्त तथा प्रो प्रमिला किस्कू के अलावा प्रो विनोद कुमार, डॉ विनय कुमार गुप्ता, डॉ दीपंजय श्रीवस्तव, प्रो रितु, डॉ नुपूर, प्रो मोहन, डॉ सन्तोष, डॉ सुधीर कुमार, डॉ रानी तथा शिक्षकेत्‍तर कर्मचारी विनय कुमार व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्‍थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही