Search

 
 
 

एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर : मातृभाषा के विवाद से बचते हुए हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने का प्रयास करें : प्रो अशोक कुमार झा ‘अविचल’

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से गुरुवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर काव्यपाठ और व्याख्यान का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य और प्रो डॉ अशोक कुमार झा ‘अविचल’ ने की. उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस एक ऐतिहासिक दिन है. यह राजभाषा से राष्ट्रभाषा बनाने के लिए संकल्प का दिवस है. हिंदी भारत की संपर्क भाषा है. साहित्यकारों और हिंदी भाषा के कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे मातृभाषा के विवाद से बचते हुए राष्ट्रभाषा बनाने का प्रयास करें. क्योंकि हिंदी ही है जो पूरे देश को जोड़कर रख सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-candidates-created-ruckus-in-llb-sixth-semester-examination/">जमशेदपुर

: एलएलबी छठे सेमेस्टर की परीक्षा में परीक्षार्थियों ने किया हंगामा
अतिथि कवि शैलेंद्र अस्थाना ने कहा कि भाषा जनता बनाती है. उन्होंने अपनी कविता ‘हंसो’ शीर्षक कविता में कहा कि हंस सकते हो तो हंसो दिल से …, ‘ये पहाड़ी लड़कियां’ और एक गजल भी सुनायी. दूसरे अतिथि कवि वरुण प्रभात ने ‘स्त्री’ कविता में सामान्य स्त्रियों की संघर्ष की गाथा सुनायी. इस आयोजन में शिक्षकों और छात्रों ने भी कविताएं सुनायी. इनमें प्रो रीतू, प्रो संतोष कुमार, डॉ संचिता भुईसेन, डॉ मौसूमी पॉल, डॉ विनय कुमार गुप्ता, प्रो विनोद कुमार, प्रो अरविंद पंडित और प्रो दीपंजय शामिल रहे. इसे भी पढ़ें : HC">https://lagatar.in/hc-asked-what-steps-were-taken-to-get-prosecution-sanction-against-the-accused-of-first-and-second-jpsc/">HC

ने पूछा- पहली और दूसरी JPSC के आरोपियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति के लिए क्या कदम उठाये गए
इस अवसर पर संध्या कुमारी, तृप्तिरानी बेरा, रानी सोरेन, शिवानी सोरेन, रूमा भगत, प्रभा कुमारी, मायनो मुर्मू, अर्चना बारला, अनुज पूर्ति, सुनीता महाली, किशन विश्वकर्मा, सोमबारी सिंह, भवानी महाकुड़, तिलकेश कुमार गोप, प्रियांशु, पूजा बास्के, गौरव प्रमाणिक आदि ने हिंदी के महान कवियों की कविताओं का पाठ किया. साथ ही स्वरचित कविताएं भी सुनायी. कार्यक्रम का संचालन हिंदी के सहायक आचार्य डॉ सुधीर कुमार तथा स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद ने किया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर डॉ डीके मित्रा, प्रो जया कच्छप, प्रो प्रमिला किस्कू, प्रो. संतोष राम, डॉ प्रशांत, डॉ मोहन साहू, डॉ रानी समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही