Search

 
 
 

नेता प्रतिपक्ष ने CM चंपाई से मांगा इस्तीफा, कहा – ठग विद्या में JMM माहिर

 
Ranchi : नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने चंपाई सरकार पर निशाना साधा है. ट्वीट कर लिखा कि "ठग विद्या और भ्रम फैलाने में पारंगत झामुमो - कांग्रेस - राजद सरकार का नया एजेंडा सुनिए, "हेमंत सोरेन अपनी ही सरकार के जेल के अंदर खतरे में हैं" झारखंड में सरकार किसकी है? फिर भी खतरा? मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन खुद साप्ताहिक रूप से जेल जाकर हेमंत सोरेन के सामने हाजिरी लगाते हैं. फिर भी खतरा? जेल को राज्य सरकार चलाती है या नहीं? गृह एवं कारा विभाग का प्रभार तो स्वयं मुख्यमंत्री जी के पास है! फिर भी खतरा? अगर सरकार में रहकर खुद के नेता के जान को खतरा है तो मुख्यमंत्री जी अपने पद से इस्तीफा दें और अगर यह कोई एजेंडा है तो झामुमो-कांग्रेस-राजद भ्रम फैलाने के लिए राज्य की जनता से माफी मांगे, चुनाव के पश्चात भाजपा सरकार में हेमंत सोरेन जी सुरक्षित रहेंगे. https://twitter.com/amarbauri/status/1799661552448188670

बताते चलें कि कल्पना सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में खतरा होने की बात सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा था. कल्पना ने लिखा था कि "जैसे सबसे कमजोर वर्ग के लिए आवाज उठाने वाले फादर स्टेन को संस्थागत उपेक्षा और अन्याय से चुप कराया गया, आज उसी तरह का जुल्म हेमंत सोरेन पर हो रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर फादर स्टेन स्वामी के साथ पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की तस्वीर भी साझा की है". इसे भी पढ़ें - JEE">https://lagatar.in/jee-adv-2024-dpss-tamanna-becomes-jharkhand-topper-she-is-also-girls-topper-of-iit-bhubaneswar-zone/">JEE

ADV 2024 : DPS की तमन्ना बनी झारखंड टॉपर, वह आईआईटी भुवनेश्वर जोन की गर्ल्स टॉपर भी है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही