Search

 
 
 

नेता प्रतिपक्ष मामला : HC में अब 15 जून को होगी सुनवाई

 
Ranchi :  एडवोकेट एसोसिएशन की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्र की बेंच में आज मंगलवार को आंशिक सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से देश के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और महाधिवक्ता राजीव रंजन ने आंशिक बहस की. इस मामले के प्रार्थी राजकुमार की ओर से अधिवक्ता अभय मिश्रा और नवीन कुमार ने पक्ष रखा. जिसके बाद अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 15 जून मुकर्रर की है. (पढ़ें, नौकरी">https://lagatar.in/land-for-job-scam-cbi-raids-at-9-places-including-patna-delhi-noida-rjd-mla-kiran-devis-house-also-raided/">नौकरी

के बदले जमीन घोटाला :  पटना, दिल्ली, नोएडा सहित 9 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी,  RJD विधायक किरण देवी के घर पर भी रेड)

पिछली सुनवाई में HC ने सुनवाई के लिए दो बिंदू किये हैं तय

बता दें कि हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने सूचना आयुक्त समेत अन्य बोर्ड और निगम में नियुक्ति को लेकर जनहित याचिका दायर की है. पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सुनवाई के लिए दो बिंदु तय किये हैं. विधानसभा अध्यक्ष को कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष पर निर्णय लेने का निर्देश दे सकता है या नहीं और जब विरोधी दल ने अपना नेता चुनकर विधानसभा अध्यक्ष को नाम भेज दिया है तो क्या उसे अनिश्चितकाल तक पेंडिंग रखा जा सकता है. इसे भी पढ़ें : तारा">https://lagatar.in/tara-shahdev-sexual-harassment-case-jmm-district-president-testifies-on-behalf-of-cm/">तारा

शहदेव यौन उत्पीड़न केस : सीएम की ओर से JMM जिलाध्यक्ष ने दी गवाही, कहा रकीबुल कौन मैं नहीं जानता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही