Search

 
 
 

नेता प्रतिपक्ष ने सीएम को लिखी चिट्ठी, 22 जनवरी को राजकीय अवकाश घोषित करने की अपील

 
Ranchi: नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखकर 22 जनवरी को राजकीय अवकाश घोषित करने की अपील की है. बाउरी ने कहा कि 22 जनवरी को भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम क्षण होगा. उस दिन पूरा देश और पूरा विश्व अयोध्याधाम के राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनेगा. राम न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे विश्व के आदर्श के रुप में पूजे जाते हैं. इसलिए आग्रह है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन राजकीय अवकाश घोषित कर राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को इस पल को जीवंत जीने का मौका देकर सीएम पुण्य के भागी बनने का सौभाग्य प्राप्त करें. इसे भी पढ़ें - कोहरे">https://lagatar.in/fog-wreaks-havoc-more-than-a-dozen-flights-cancelled-visibility-less-than-500-meters/">कोहरे

का कहर, एक दर्जन से अधिक फ्लाइट कैंसिल, विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही