Search

 
 
 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी लौटायी

Babulal Marandi Security - उन्होंने कहा कि 21 मार्च 2026 को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. सुरक्षा में तैनात जवानों की जर्जर जिप्सियों की स्थिति भी चिंताजनक है. इस बाबत पुलिस महकमा को कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है.
 
बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)

Ranchi: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बार-बार बीच रास्ते में खराब हो रहे 13 वर्ष पुराने बुलेटप्रूफ वाहन को सरकार को लौटाते हुए मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा है.

 

इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों पर जवाबदेही तय करने के संबंध में लिखा है. उन्होंने कहा कि 21 मार्च 2026 को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. सुरक्षा में तैनात जवानों की जर्जर जिप्सियों की स्थिति भी चिंताजनक है. इस बाबत पुलिस महकमा को कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है.

 

मरांडी ने सवाल उठाया कि आखिर क्यों वाहन बदलने से रोका जा रहा है और अधिकारी किसके नाम पर निर्णय टाल रहे हैं.  उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के सुरक्षा वाहनों की बदहाली और 6 नवंबर को उनके काफिले में हुई दुर्घटना का भी उल्लेख किया है. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अपनी सुरक्षा गाड़ियों की हालत पर सवाल उठाए हैं. अर्जुन मुंडा कार्यालय से जुलाई 2024 से जून 2026 के बीच छह पत्र भेजे गए. इसके बाद भी शिकायत बनी रही.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को पुराने और जर्जर वाहनों से काम चलाना पड़ रहा है. मरांडी ने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के सुरक्षा वाहनों की समान मानदंड पर समीक्षा, तत्काल सुरक्षित वाहन उपलब्ध कराने तथा सात दिनों के भीतर शिकायतों पर हुई कार्रवाई करने को कहा है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही