Search

 
 
 

झारखंडी जनता के बुनियादी सवालों से ध्यान भटकाने में जुटे हैं भाजपा- झामुमो और कांग्रेस के नेता : विजय शंकर नायक

 
Ranchi : झारखंडी जनता के बुनियादी सवालों से ध्यान भटकाने में जुट हैं भाजपा-झामुमो और कांग्रेस के नेता. उपरोक्त बातें शनिवार को संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड छत्तीसगढ़ के प्रभारी विजय शंकर नायक ने इन नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप करने की राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया में कही. उन्होंने आगे कहा कि ये तीनों पार्टी के नेता सुपवा दूसे छलनिया के छलनिया दूसे  सुपवा के वाली राजनीति कर जनता के बुनियादी सवालों से ध्यान भटकाने के लिए राजनीति कर झारखंड की भोली-भाली जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं. जिससे झारखंडी समाज एवं झारखंड के दलित आदिवासी मूलवासी तथा दबे कुचले  वर्ग के लोगों का भला नहीं होने वाला है. श्री नायक ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपने 15 वर्ष के कार्यकाल के बारे में जनता को बताना चाहिए कि उसने झारखंड की जनता के हितों तथा उनके बुनियादी सवालों पर कितनी गंभीरता पूर्वक कार्य करने का काम किया है साथ ही साथ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की सरकार के नेता को यह बताना चाहिए कि इन 4 वर्षों में झारखंडी जनता के बुनियादी सवालों को कितना प्रमुखता से उनके सवालों को समाधान करने का काम किया. ये तीनों पार्टीयों  का एकमात्र काम है कि जनता की बुनियादी सवालों को दरकिनार कर झारखंड की भोली भाली जनता को भरमाकर वोट लेकर सत्ता का मलाई चाटना और उनकी बुनियादी सवालों को हाशिये में रखकर सिर्फ जुमलेबाजी करना मात्र भर है. जिसे झारखंड की जनता समझ रही है और आने वाले दिनों में इन तीनों पार्टियों को सबक सिखाने का काम करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही