Search

दुमका में बापू और शास्त्री को राजनीतिक दलों के नेताओं ने याद किया, श्रद्धाजंलि अर्पित की

Dumka :  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गांधी मैदान में स्थापित महात्मा गांंधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं  पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. दुमका के गांधी मैदान में विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायक और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांंधी  और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित  करने वालों में मांडर विधायक बन्धु तिर्की,  इंचागढ़ विधायक सबिता महतो, पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हैं. वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा की नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंचे जहां पूर्व मंत्री डा. लुईस मरांडी एवं अन्य भाजपाइयों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.  राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में गांधी जयंती को यहां अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp