Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट के ट्यूब में रिसाव, बिजली उत्पादन ठप

Advertisement
Advertisement

Bermo: डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट में ट्यूब लीकेज के कारण बिजली उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया है. इस प्लांट से 500 मेगावाट बिजली की उत्पादन होता है. बिजली ठप होने के बाद डीवीसी प्रबंधन ने नेशनल ग्रीड से बिजली लेकर प्लांट और कॉलोनियों में आपूर्ति शुरू की है. इस संबंध में मुख्य अभियंता अभिमन्यु सिंह ने कहा कि ट्यूब लीकेज को ठीक करने का काम किया जा रहा है. उम्मीद है कि मंगलवार तक फिर से बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-thermal-plan/51740/">बोकारो

थर्मल प्लांट और कॉलोनी को किया जा रहा सेनेटाइज, मास्क के साथ चेतावनी

ब्वायलर एरिया के री-हीटर जोन में रिसाव

वहीं विभागीय सूत्रों के अनुसार यूनिट के ब्वायलर एरिया के री-हीटर जोन में ट्यूब लीकेज हुआ है. और टरबाइन के बैरिंग गियर आउट हो गये हैं. बैरिंग गियर को ठीक करने का काम लगभग पूरा हो गया है. डीवीसी से उत्पादित बिजली बंग्लादेश के अलावे मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल सरकार को दी जाती है. इसके अलावे रेलवे, सीसीएल, बीसीसीएल, सेल, टाटा स्टील, जिंदल स्टील कंपनी, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों सहित छोटे-बड़े कल-कारखानों को भी बिजली आपूर्ति करती है.

इसे भी पढ़ें- बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-workers-will-go-on-strike-on-may-6-for-pay-agreement-know-the-reason/51641/">बोकारो:

वेतन समझौते को लेकर 6 मई को हड़ताल पर जाएंगे मजदूर, जानिए वजह

मंगलवार से बिजली उत्पादन होगा शुरू

बीटीपीएस के बी प्लांट के 210 मेगावाट क्षमता वाले तीन नंबर यूनिट से पहले से ही बिजली उत्पादन बंद है. मांग के अनुरूप स्थानीय प्रबंधन इस यूनिट को चालू करता है. लेकिन इस यूनिट को चालू करने में प्रबंधन का तर्क है कि तीन यूनिट से बिजली उत्पादन करने में लागत अधिक आती है. ऐसे में डीवीसी को नुकसान होता है. इस मामले में मुख्य अभियंता अभिमन्यु प्रसाद सिंह ने कहा कि सोमवार को प्लांट का लाइटप कर दिया जाऐगा. लेकिन मंगलवार से ही बिजली उत्पादन शुरू हो पाएगा.

इसे भी पढ़ें- बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-arghya-given-to-the-setting-sun-on-mahaparva-chhath-of-faith/51708/">बोकारो:

आस्था के महापर्व छठ पर डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्य

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही