Search

 
 
 

धनबाद के हार्डकोक उद्योगों में लीन मैन्‍युफैक्‍चरिंग सि‍स्‍टम लागू हो- राजीव शर्मा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-seven-percent-more-crude-oil-will-be-exploited-by-new-research-of-iit/">(Dhanbad)

जिले में उद्योगों के विकास के मुद्दे पर जीटा महासचिव राजीव शर्मा ने 23 जून को एमएसएमई के ज्‍वाइंट डायरेक्टर इंद्रजीत यादव के साथ बैठक की. एमएसएमई के धनबाद कार्यालय में हुई बैठक में उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई. वार्ता में एमएसएमई के डायरेक्टर सुजीत कुमार भी शामिल रहे. जीटा महासचिव ने कहा कि धनबाद में हार्डकोक व कोयला आधारित अन्‍य उद्योगों में लीन मैन्युफैक्चरिंग सिस्‍टम लागू किया जाए, जिससे टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन कर कॉस्ट कटिंग की जा सके. इस सि‍स्‍टम में एक तरह के 6 उद्योगों को इसमें शामिल किया जा सकता है. वहीं उद्योगों के सफल संचालन में सहयोग को लेकर रिलेशनशिप मैनेजर की नियुक्ति की मांग भी की. उन्‍होंने सितंबर-अक्टूबर में लगने वाले ट्रेड फेयर (IIGTF) में MSME  को शामिल करने तथा देश-विदेश में लगने वाले ट्रेड फेयर में JITA के उद्योगपतियों की सहभागिता सुनिश्चित करने में सहयोग का आग्रह किया. ज्‍वाइंट डायरेक्टर इंद्रजीत यादव ने कहा कि केंद्र सरकार MSME के तहत नई योजनाएं ला रही है, जल्द ही उसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी. कोयला आधारित उद्योगों के विकास एवं क्लस्टर बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा. उन्‍होंने जीटा महासचिव को इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर भाग लेने में सहयोग देने का आश्‍वासन दिया. कहा कि ग्रैंड ट्रेड फेयर में उद्योगों को स्टाल लगाने पर 75% तक छूट मिलेगी. इनके साथ ही देश-विदेश में लगने वाले ट्रेड फेयर में भाग लेने के लिए उद्योगपतियों को नियम संगत सहयोग करने की बात कही. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/30-percent-discount-given-in-parcel-fare-from-many-stations-including-dhanbad-station/">धनबाद

स्टेशन सहित कई स्टेशनों से पार्सल भाड़े में दी गई 30 प्रतिशत की छूट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही