Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रभु यीशु से लें प्रेम, क्षमा और सेवा की सीख : फेलिक्स टोप्पो

Hazaribagh: हजारीबाग कैथोलिक ईसाई डायसिस (धर्मप्रांत) के 25 वर्ष पूरा होने के अवसर पर शनिवार को रजत जयंती समारोह मनाया गया. यह समारोह कैथोलिक आश्रम महागिरजाघर में संपन्न हुआ. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रांची के आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो मौजूद थे. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु से प्रेम, क्षमा और सेवा की सीख लें. कैथोलिक ईसाई डायसिस उत्तम परिवार और समाज बनाने में सहयोग करता रहेगा.
इस अवसर पर बोकारो, चंद्रपुरा, बालीडीह, कजरकीलो, रामगढ़, भुरकुंडा, चतरा, कारीवासन, डाटो, जमुआरी, जोरी, कोडरमा, खोड़हर और हजारीबाग पल्ली से हजारों की संख्या में कैथोलिक ईसाई विश्वासी मौजूद थे. रजत जयंती समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में दुमका के बिशप जूलियस मरांडी, खूंटी के बिशप विनय कंडुलना, डालटनगंज के बिशप थिओडोर मसकरिनस, गुमला के बिशप लीनुस पीनगल एक्का और अंडमान पोर्टबलेर के बिशप विशुभासम सिल्वाराज मौजूद थे.
समारोह की मेजबानी में बिशप आनंद जोजो, हजारीबाग यीशु समाज के प्रोविंशियल पुरोहित संतोष मिंज, रांची से पुरोहित अजीत खेस, रेमंड केरकेट्टा, रांची संत अन्ना की मदर जेनेरल, सिस्टर लिली टोपनो, सिस्टर मंजुला किंडो, मेरी जोसेफ, कृपा पॉल, ज्योत्स्ना, वीणा, एफसीसी लीसी थॉमस, बीना थेरेसा, सबिता, हजारीबाग के पल्ली पुरोहित अंटोनी, रेमंड सोरेंग, पुरोहित मनोज तिर्की, टॉमी, जॉर्ज चेटेडी, विजय एक्का और पौलुस बाखला समेत लगभग 150 पुरोहित और सैकड़ों धर्मबहनें लगी थीं.
समारोह में सर्वप्रथम आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो के नेतृत्व में मिस्सा पूजा की गई. भक्ति गीत का संचालन पुरोहित अनिल, होलीक्रॉस की सिस्टर, सीतागाढा के धर्मबंधु, पुरोहित प्रबल खाखा और सिस्टर अलमा बाडा के नेतृत्व में किया गया. मिस्सा पूजा के संचालन में सिस्टर नीलम खेश और फरदीनंद लकड़ा ने सहयोग किया. मिस्सा पूजा के बाद सभी बिशप, पुरोहित और धर्मबहनों का स्वागत किया गया. इस समारोह में सर्वधर्म समन्वय समभाव के सदस्य पत्रकार उमेश प्रताप, समाजसेवी खालिद और बीरबल कुमार मौजूद थे. उन्हें भी रजत जयंती के अवसर पर सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें– जाति">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwats-big-statement-on-caste-system-should-end-no-longer-needed/">जाति

प्रथा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, खत्म होना चाहिए, अब जरुरत नहीं
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया. इसका संचालन सुशील लकड़ा, रोशनी और एस्थेर एक्का ने किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रार्थना गीत के साथ आदिवासी नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह के बाद सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में हजारीबाग पल्ली की कैथोलिक सभा, महिला संघ और युवा संघ ने अपना सहयोग दिया. झामुमो नेत्री रूचि कुजूर ने रजत जयंती के अवसर पर कैथोलिक ईसाई समुदाय को बधाई और शुभकामनाएं दीं.
इसे भी पढ़ें– 10">https://lagatar.in/hack-the-id-password-of-1-million-facebook-users-delete-400-apps-from-mobile-immediately/">10

लाख फेसबुक यूजर्स के आईडी-पासवर्ड हैक, मोबाइल से तुरंत 400 ऐप्स को करें डिलीट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही