Ranchi: राज्य की छोटी-बड़ी खदानों के 3467 लीजधारकों की लीज लैप्स हो गयी है. राज्यभर में छोटी-बड़ी खदानों के 4559 लीजधारक हैं. इसमें से सिर्फ 753 लीजधारक ही कार्यरत हैं. सबसे अधिक दुमका सर्किल में 1187 लीजधारकों की लीज लैप्स हुई है. इस सर्किल में 1529 लीजधारक हैं. जिसमें सिर्फ 261 लीजधारक ही कार्यरत हैं. जामताड़ा में 100 लीजधारकों में सिर्फ आठ ही कार्यरत हैं.
इसे भी पढ़ें – RJD ने भाजपा को कह दिया दो.., भारी फजीहत के बाद दी सफाई
रांची सर्किल में 583 लीजधारकों का लीज लैप्स
रांची सर्किल में 583 लीजधारकों की लीज लैप्स हो गयी है. इस सर्किल में 755 लीजधारकों में सिर्फ 106 ही कार्यरत हैं. पलामू सर्किल में 310 लीजधारकों में सिर्फ 77 ही कार्यरत हैं. कोल्हान सर्किल में 586 लीजधारकों में सिर्फ 68 ही कार्यरत हैं. धनबाद सर्किल में 727 लीजधारकों में सिर्फ 154 लीजधारक ही कार्यरत हैं. हजारीबाग सर्किल में 672 लीजधारकों में सिर्फ 87 लीजधारक ही कार्यरत हैं.
किस सर्किल में कितने लीज लैप्स और कितने हैं कार्यरत
धनबाद सर्किल
जिला | लीजधारक | कार्यरत | लैप्स लीजों की संख्या |
बोकारो | 198 | 28 | 164 |
धनबाद | 281 | 74 | 147 |
गिरिडीह | 248 | 52 | 178 |
दुमका सर्किल
जिला | लीजधारक | कार्यरत | लैप्स लीजों की संख्या |
देवघर | 166 | 23 | 135 |
दुमका | 308 | 41 | 263 |
गोड्डा | 81 | 10 | 69 |
जामताड़ा | 100 | 08 | 83 |
पाकुड़ | 418 | 94 | 303 |
साहेबगंज | 456 | 85 | 334 |
हजारीबाग सर्किल
जिला | लीजधारक | कार्यरत | लैप्स लीजों की संख्या |
चतरा | 94 | 20 | 60 |
हजारीबाग | 136 | 26 | 106 |
कोडरमा | 210 | 22 | 175 |
रामगढ़ | 232 | 19 | 201 |
कोल्हान सर्किल
जिला | लीजधारक | कार्यरत | लैप्स लीजों की संख्या |
चाईबासा | 197 | 20 | 172 |
जमशेदपुर | 206 | 27 | 167 |
सरायकेला | 163 | 21 | 133 |
पलामू सर्किल
जिला | लीजधारक | कार्यरत | लैप्स लीजों की संख्या |
गढ़वा | 59 | 04 | 46 |
लातेहार | 43 | 14 | 24 |
सरायकेला | 208 | 59 | 124 |
रांची सर्किल
जिला | लीजधारक | कार्यरत | लैप्स लीजों की संख्या |
गुमला | 130 | 31 | 68 |
खूंटी | 91 | 12 | 72 |
लोहरदगा | 119 | 10 | 106 |
रांची | 343 | 43 | 280 |
सिम़डेगा | 72 | 10 | 57 |
इसे भी पढ़ें – छात्राओं से शर्ट उतरवाने का मामलाः प्रिंसिपल का रूम सील, विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिए जांच के आदेश
[wpse_comments_template]