कटकमसांडी प्लस टू हाई स्कूल के बच्चों व शिक्षकों ने निकाली मतदाता जागरुकता प्रभात फेरी Hazaribagh : हजारीबाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देशानुसार शनिवार को प्लस टू हाई स्कूल कटकमसांडी के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने मतदाता जागरुकता प्रभात फेरी निकाली. लोकसभा निर्वाचन 2024 स्वीप के तहत निकाली गयी प्रभात फेरी स्कूल परिसर से शुरू होकर कटकमसांडी चौक, चट्टी, अस्पताल, प्रखंड कार्यालय, थाना होते स्कूल परिसर में समाप्त हुआ. प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो के नारे लगाये. प्रभात फेरी का नेतृत्व स्कूल के फिजिकल एजुकेशन टीचर सरोज कुमार मालाकार ने किया.
सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो के नारों से गूंजा कटकमसांडी
Last Updated: Apr 13, 2024 12:00 AM (IST)