Patna : अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है. इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है. इन दोनों समारोह को लेकर बिहार पुलिसकर्मियों की छुट्टी 27 जनवरी तक रद्द कर दी गयी है. इससे संबंधित आदेश पुलिस मुख्यालय ने जारी कर दिया है. जारी आदेश में लिखा है कि 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है. इस अवसर पर सांप्रदायिक सद्भाव और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए 27 दिसंबर तक सभी प्रकार का अवकाश बंद किया जाता है. कार्यालय प्रधान अत्यंत विशेष परिस्थिति में ही कोई अवकाश स्वीकृत करेगा. आगे लिखा कि इस पर बिहार के पुलिस महानिदेशक का भी अनुमोदन प्राप्त है. [wpse_comments_template]
बिहार पुलिसकर्मियों की छुट्टी 27 जनवरी तक रद्द, जानें वजह
Last Updated: Jan 21, 2024 12:00 AM (IST)