Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोस चुनाव व होली को लेकर पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  लोकसभा चुनाव और होली को लेकर रांची जिला बल के पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है. विधि-व्यवस्था के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. विशेष मामलों में जरुरत के अनुसार अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है. रांची एसएसपी ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के मुताबिक, आगामी लोकसभा चुनाव और होली की विधि-व्यवस्था को देखते हुए सभी तरह के अवकाश अगले आदेश तक स्थगित कर दिये गये हैं. पूर्व से अवकाश स्वीकृत होने की स्थिति में भी अधोहस्ताक्षरी के अनुमति के बिना कोई भी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी अवकाश में नहीं जा सकते हैं. विशेष परिस्थिति में एसएसपी द्वारा अवकाश स्वीकृत किया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही