Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा को लेकर पलामू में पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द

Advertisement
Advertisement
Sanjeet yadav  Medininagar : पलामू जिले में दुर्गा पूजा मानने को लेकर लोग जगह-जगह पर तैयारी करने में लगे हैं. वहीं पलामू पुलिस ने भी पूजा को लेकर अपनी कमर कस ली है. पूजा में शांति बहाल रखने के लिए पलामू पुलिस ने एक अहम फैसला लिया है. पलामू पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है. पलामू एसपी ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है. कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. एसपी ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर सोशल मीडिया पर निगरानी को बढ़ाया गया है. आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-five-crore-cash-awards-distributed-among-222-players-and-52-coaches-in-the-presence-of-cm/">रांची

: सीएम की मौजूदगी में 222 खिलाड़ियों और 52 कोच के बीच बांटे गए पांच करोड़ कैश अवार्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही