Search

 
 
 

सत्ता छोड़ पिकनिक मनाये और अंडर गारमेंट्स खरीदे सरकार : संजय सेठ

 
Ranchi: भाजपा के सांसद संजय सेठ ने कहा है कि झारखंड कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है. जब सरकार को जनता के जख्मों पर मरहम लगाना चाहिए था. बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए थी. लव जेहादियों को सजा दिलाने के लिए काम करना चाहिए था. ऐसे समय में सरकार के विधायक पिकनिक मनाने और अंडर गारमेंट्स खरीदने में व्यस्त है. राज्य को ऐसी सरकार की जरूरत नहीं है, ये सत्ता छोड़ दे और पिकनिक मनाए. सांसद ने कहा कि दरअसल यह कांग्रेस और कांग्रेस की सोच वाली सभी पार्टियों की मानसिकता है. इनके लिए बेटियों की कोई कीमत नहीं. उनके परिवार के भावनाओं की कोई कीमत नहीं. [caption id="attachment_353246" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Suprio.jpg"

alt="Suprio" width="600" height="400" /> जेएमएम महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य[/caption]

इन सब ओछी बातों का झामुमो के पास कोई जवाब नहीं- सुप्रियो

झामुमो विधायक बसंत सोरेन के दिल्ली जाकर अंडर गारमेंट्स खरीदने वाले बयान पर झामुमो घिर चुका है. पार्टी के पास भाजपा के सवालों के जवाब नहीं है. झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बसंत सोरेन मामले में सांसद के बयान पर प्रतिक्रिया देने से मना करते हुए कहा कि इन सब ओछी बातों का झामुमो के पास कोई जवाब नहीं है. वहीं सरकार बचाने के लिए विधायकों को रायपुर एयरलिफ्ट करने के सवाल पर सुप्रियो ने कहा कि यूपीए के विधायक पिकनिक मनाने रायपुर नहीं गये थे. सरकार को सेफ करने के लिए यह झामुमो की रणनीति थी. इसे भी पढ़ें– भारत">https://lagatar.in/india-jodo-itinerary-is-a-journey-to-unite-the-country-congress/">भारत

जोड़ो यात्रा कार्यक्रम देश को एक करने की यात्रा है : कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही