Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीयूजे में एआई और मशीन लर्निंग पर व्याख्यान

Ranchiसेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) के कंप्यूटर  विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में गुरुवार को मशीन लर्निग पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. प्रमुख वक्ता न्यू दिल्ली एसेंचर के अभिषेक कुमार सिंह ने वर्तमान समय में एआई और मशीन लर्निंग के बढ़ते प्रभाव के बारे में बताया. कहा कि वह दिन दूर नहीं जब हिंदुस्तान का परचम पूरे विश्व में  लहरायेगा.वर्तमान समय में पूरा विश्व भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स का लोहा मान रही है. विश्व की 17 कंपनियों में भारतीयों का ही बोलबाला है. बीटेक और एमटेक के विद्यार्थियों ने इसमें मार्गदर्शन प्राप्त किया. इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि वह विभाग में शैक्षणिक और व्यावसायिक समन्वय स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं. ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मल्टीनेशनल कंपनी में प्लेसमेंट दिलाया जा सके. व्याख्यान के दौरान विभाग के समस्त शिक्षकगण, डॉ अजय सिंह, डॉ प्रशांत प्रसून तथा डॉ पुष्पेंद्र कुमार उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – जी-20">https://lagatar.in/preparation-of-ranchi-municipal-corporation-for-g-20-meeting-encroachment-removed-at-150-places/">जी-20

बैठक को लेकर रांची नगर निगम की तैयारी, 150 जगहों पर हटाया गया अतिक्रमण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही