Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के भिलाई पहाड़ी, एदेलबेड़ा स्थित आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में ओपन एक्सेस इन्फॉरमेशन सोर्स एंड सर्विस पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि एनआईटी जमशेदपुर की केन्द्रीय लाइब्रेरी के प्रभारी एवं उप पुस्तकालयाध्यक्ष मुनेश कुमार थे. कार्यक्रम में सबसे पहले कॉलेज के प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. मुनेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया और एनडीएलआई क्लब शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की पहल है जिनका आईआईटी खड़गपुर द्वारा कार्यान्वयन किया जा रहा है. इसका इस्तेमाल हर अलग-अलग वर्ष या अलग-अलग कोर्स के छात्र कैसे कर सकते हैं, इसके बारे में उन्होंने विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : ICC">https://lagatar.in/icc-womens-t20i-team-of-the-year-2022-indian-women-players-dominate-4-indians-in-the-team/">ICC
Women’s T20I Team of the year 2022: भारतीय महिला खिलाड़ियों का दबदबा, 4 इंडियन मुनेश कुमार ने बताया कि इसका उपयोग छात्र-छात्राएं निःशुल्क भी कर सकते हैं, लेकिन उसकी कुछ सीमाएं हैं. आप अगर फीस देकर सदस्य बनते हैं तो इसका असिमित लाभ आपको मिलेगा. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि अपने कॉलेज में भी डिजिटल लाईब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है. छात्र-छात्राएं इसका उपयोग जरूर करें. कार्यक्रम के आयोजक डॉ सनातन प्रसाद, संयोजक जयमाला धुव्रा सुण्डी एवं डॉ एसपी सिंह, डॉ सुधीर झा, प्रो पूजा दत्ता समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में ओपन एक्सेस इन्फॉरमेशन सोर्स एंड सर्विस पर व्याख्यान आयोजित

Leave a Comment