Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीयूजे में नई शिक्षा नीति में तकनीक का प्रयोग पर व्याख्यान

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं वित्तीय विभाग द्वारा सोमवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया. इसका विषय था- नई शिक्षा नीति में तकनीक का प्रयोग. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के डॉ. लोकेश जिंदल एवं बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के डॉ. लीना. कार्यक्रम में वाणिज्य एवं वित्त विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बटेश्वर सिंह एवं डॉ. केबी सिंह ने वक्ताओं का स्वागत किया. वक्ताओं ने ब्रांडिंग, टेक्नोलॉजी के सदुपयोग, मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स तथा नई शिक्षा नीति जैसे विषयों में तकनीक की भूमिका के बारे में बताया. डॉ. लीना ने शोधार्थी और विद्यार्थियों को आत्म नियंत्रण के बारे में बताया. इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक डॉ अजय एवं डॉ प्रणय, छात्र लीजा, श्वेता, देवव्रत, मेघा, क्षितिज समेत कई छात्र और शोधार्थी भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – 20">https://lagatar.in/april-salary-of-government-employees-will-be-paid-on-april-20/">20

अप्रैल को होगा सरकारी कर्मियों के अप्रैल महीने के वेतन का भुगतान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही