Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा जिला उपाध्यक्ष और धनवार मुखिया के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने घेरा बरही थाना

Advertisement
Advertisement
  • पीड़िता के आवेदन के दो दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
  • आरोप बेबुनियाद है, मामला जमीन विवाद से है संबंधित : लक्ष्मण
  • अब तक किसी ने नहीं दिया था आवेदन : महिला थाना प्रभारी
  • प्राप्त आवेदन के आधार पर की जायेगी कार्रवाई : इंस्पेक्टर
Barhi : रविवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद और समाजसेवी भगवान केसरी के नेतृत्व में धनवार के सैकड़ों ग्रामीणों ने बरही थाना का घेराव किया. भाजपा नेता का आरोप है कि बरही पुलिस पीड़ित को न्याय देने के स्थान पर अन्याय करने वालों का साथ दे रही है. जब तक पैरवी नहीं हो पीड़ित के आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. उन्होंने बताया कि धनवार निवासी अनिता केसरी पति राजू प्रसाद केसरी के साथ 25 जुलाई की सुबह राहुल अंबेडकर और लक्ष्मण राव ने दुष्कर्म किया. इसकी लिखित सूचना बरही महिला थाना को दी गई. बावजूद थाना से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. पीड़िता को न्याय के स्थान पर यहां से वहां भटकाया गया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुष्कर्मियों के झूठे आरोप पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पीड़ित पक्ष पर मारपीट व एससी एसटी का मामला दर्ज करते हुए पीड़िता के पुत्र को जेल भेज दिया. थाना घेराव कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और गिरफ्तार किए गए बेगुनाहों को रिहा किया जाए. प्रदर्शन की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी और महिला थाना प्रभारी स्वीटी कुमारी थाना पहुंची और भाजपा नेता सहित उपस्थित लोगों से बात की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/8-62.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

प्राथमिकी सहित अनुसंधान का दिया आश्वासन

इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित सिंह ने महिला थाना प्रभारी से पूरी जानकारी ली. मामले के संबंध में महिला थाना प्रभारी स्वीटी कुमारी ने बताया कि पीड़िता की ओर से अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है. इंस्पेक्टर ने प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए 164 का बयान दर्ज कराने समेत अन्य कार्रवाई का आश्वासन दिया है. प्रदर्शनकारियों ने बुधवार तक उचित कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की बात कही है.

क्या है आरोप

पीड़िता के आवेदन के आधार पर बीते 25 जुलाई की सुबह शौच जाने के क्रम में दुधपनिया निवासी राहुल अंबेदकर और लक्ष्मण रविदास ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. उसका कपड़ा फाड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. लोक लाज के डर से इसकी जानकारी पीड़िता ने किसी को नहीं दी. बहुत हिम्मत करने के बाद यह जानकारी गांव वालों को देते हुए 28 जुलाई को थाना को सूचना दी. परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई.

क्या कहते हैं आरोपी

मामले के संबंध में लक्ष्मण रविदास ने बताया कि मामला मनगढ़ंत है. दरअसल मामला जमीन विवाद से संबंधित है. कुछ दिन पहले अहले सुबह उक्त महिला सहित कुछ लोग राहुल अंबेदकर के घर पर पथराव कर उसके जमीन की बाउंड्री तोड़ने का काम किया. जिसमें वे लोग घायल हो गए. इसकी सूचना थाना को भी दी गई. थाना प्रभारी के निर्देशानुसार पुलिस ने पहुंचकर उचित कार्रवाई करते हुए भीड़ को हटाया. उचित न्याय के लिए थाना को आवेदन दिया गया. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लक्ष्मण ने बताया कि उन लोगों का आरोप था कि बाउंड्री उनके जमीन पर बनाई गई. इस मामले में स्थानीय मुखिया सहित कुछ लोग द्वारा महिला को बरगलाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रशासन पर भरोसा है, न्याय मिलेगा. इसे भी पढ़ें : दंगल">https://lagatar.in/dangal-2024-many-contenders-of-bjp-on-dhanbad-seat/">दंगल

2024 : धनबाद लोस सीट पर भाजपा के कई दावेदार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही