Search

 
 
 

लीना मणिमेकलाई ने ट्वीट किया, हिंदुत्व कभी भारत नहीं बन सकता, मैं डटी रहूंगी.. BJP-RSS पर बरसीं

 
NewDelhi :   मदुरै में जन्मीं कनाडा बेस्ड फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई इन दिनों सुर्खियों में हैं. फिल्म काली के पोस्टर को लेकर आलोचना झेल रही लीना ने अब अपने विरोधियों पर हल्ला बोल दिया है. लीना ने ने गुरुवार को कई ट्वीट किये हैं. अपना बचाव करते हुए दक्षिणपंथियों की आलोचना की है. हालांकि सबसे पहले लीना ने एक आपत्तिजनक तस्वीर शेयर की, जिसमें शिव और पार्वती की वेशभूषा में दिख रहे कलाकार सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं. जब इस तस्वीर पर लीना ट्रोल होने लगी, तो उन्होंने एक विदेशी अखबार की खबर शेयर की. जिसमें उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि पूरा देश जो अभी तक सबसे बड़ा लोकतंत्र था अब सबसे बड़ी हेट मशीन बन चुका है और मुझे सेंसर करना चाहता है. मैं खुद को कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं. इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र">https://lagatar.in/thane-municipal-corporation-slipped-from-the-hands-of-uddhav-thackeray-who-lost-the-power-of-maharashtra-66-out-of-67-councilors-joined-shinde-faction/">महाराष्ट्र

की सत्ता गंवा चुके उद्धव ठाकरे के हाथ से ठाणे नगर निगम भी फिसला,  67 में से 66 पार्षद शिंदे गुट में शामिल हुए

लीना मणिमेकलाई ने लिखा, मैं डटी रहूंगी..

आलोचना कर रहे सोशल मीडिया यूजर्स पर भड़कते हुए Leena Manimekalai ने ट्वीट किया, ये ट्रोल्स आर्टिस्टिक फ्रीडम के पीछे पड़े हुए हैं. अगर मैंने इन मूर्ख दक्षिणपंथियों के भीड़ माफिया से डरकर अपनी स्वतंत्रता गंवा दी तो मैं सभी की स्वतंत्रता गंवा दूंगी. इसलिए चाहे जो भी मेरे रास्ते में आए मैं डटी रहूंगी. इसे भी पढ़ें : ऑल्ट">https://lagatar.in/germany-came-out-in-support-of-alt-newss-mohammad-zubair-cried-for-democratic-values-to-india/">ऑल्ट

न्यूज के मोहम्मद जुबैर के समर्थन में आया जर्मनी, भारत को लोकतांत्रिक मूल्यों की दुहाई दी

थिएटर के आर्टिस्ट अपनी परफॉर्मेंस के बाद कैसे आराम करते हैं

लीना भाजपा और संघ परिवार पर भी हमला बोला. उन्होंने लिखा, बीजेपी के पैसे से चलने वाली ट्रोल आर्मी को इस बात का कोई आइडिया नहीं है कि क्षेत्रीय थिएटर के आर्टिस्ट अपनी परफॉर्मेंस के बाद कैसे आराम करते हैं. यह मेरी फिल्म से नहीं है. यह ग्रामीण भारत में आम है जिसे संघ परिवार के लोग अपनी नफरत और धार्मिक कट्टरता से बर्बाद कर देना चाहते हैं. हिंदुत्व कभी भारत नहीं बन सकता.   [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही